मुगलसराय: पचफेड़वा में दही हांडी कार्यक्रम, गोविंदाओं ने मटकी फोड़ी
मुगलसराय के पचफेड़वा में शनिवार रात करीब 09 बजे को दही हांडी कार्यक्रम आयोजित हुआ। गोविंदा टोली ने मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर बंधी मटकी फोड़ी। मटकी फूटते ही श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगो ने भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति नारे भी लगाए गए।