हाथरस: दबंगों ने एक परिवार के साथ जमकर की मारपीट, तीन महिलाएं घायल, शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल में कराया
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बीएच मील में एक परिवार के साथ पड़ोसी दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में एक ही परिवार की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने घायल 3 महिलाओं का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।