एटा: एटा में जिरसमी नहर में बहती महिला को स्थानीय लोगों ने बचाया, पारिवारिक विवाद के बाद लगाई थी छलांग, अस्पताल में भर्ती
Etah, Etah | Sep 13, 2026 एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार रात एक महिला नहर के तेज बहाव में बहती मिली। जिरसमी नहर पुल के पास स्थानीय लोगों ने उसे देखा और अपनी जान जोखिम में डालकर नहर में कूद गए। काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।महिला अर्ध-बेहोशी की हालत में थी, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना शनिवार रात की यह पूरी घटना है।