आज दिनांक 17.09.2026 को समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बैठक आयोजित कर जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में माननीय सांसद, सासाराम श्री मनोज कुमार, माननीय सांसद, बक्सर श्री सुधाकर सिंह, माननीय विधान परिषद सदस्य श्रीमती निवेदिता सिंह, माननीय विधायक, चेनारी श्री मुरारी प्रसाद गौतम, माननीय विधायक, करगहर श्री बशिष्ठ सिंह, माननीय विधायक, नोखा श्री नागेन्द्र चन्द्रवंशी, माननीय विधायक, दिनारा श्री आलोक सिंह, जिला पदाधिकारी रोहतास, उप विकास आयुक्त एवं सिविल सर्जन सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल एवं जिला अस्पतालों में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा के संबंध में चर्चा के दौरान इसे शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, अस्पतालों में एंबुलेंस एवं आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
बैठक में निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्रों की गुणवत्ता, मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
#IPRD
#ReviewMeeting
#BiharGovernment
Bihar Health Department
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 17, 2026