🔹 एडीसीपी श्री अमरेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी एमआईजी श्रीमती नीतू सिंह गुर्जर ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, उपहार एवं मिठाइयां बांटकर साझा की खुशियां।
दीपावली के पावन पर्व पर खुशियां बांटने और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की पहल के तहत एडीसीपी श्री अमरेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी एमआईजी श्रीमती नीतू सिंह गुर्जर द्वारा बस्ती के बच्चों को थाना एमआईजी आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को उपहार एवं मिठाइयां भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं।
इंदौर पुलिस – सुरक्षा के साथ, खुशियों के भी साथ।
#IndorePolice #DiwaliCelebration #MIGPolice #FestivalOfHappiness #CommunityPolicing
Indore, Indore | Nov 5, 2026