बखरी: बभाइन गांव में गोलीबारी मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बभाइन गांव में हुई गोलीबारी की घटना के नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में कोर्ट भेज दिया है। थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने सोमवार को बताया कि जवाहर महतो का पुत्र छत्तीस कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार छत्तीस अपने साथियों के साथ मिलकर नीतीश पासवान पर गोलीबारी कर जानलेवा हमला किया था।