दुधि: महुअरिया गांव में खेत में खाद डालते समय युवक करंट की चपेट में आया, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में शनिवार को खेत में खाद डालने के दौरान एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।मृतक की पहचान 40 वर्षीय शोभनाथ यादव पुत्र स्व बेचन यादव निवासी ग्राम तुर्रीडीह पोस्ट महुअरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शोभनाथ शनिवार को अपने खेत में खाद डालने गया था।