नकुड: अम्बेहटा में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को दिया अंजाम
अंबेहटा के मोहल्ला किला में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया - बताया गया कि मोहल्ला निवासी मांगा का परिवार रोज़ की तरह मजदूरी करने बाहर गया हुआ था-इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात तथा अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए-