गौनहा: इनरवा थाना क्षेत्र के पिड़ारी गांव में हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल
इनरवा थाना क्षेत्र के पिड़ारी गांव में हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए ।घटना का कारण बकरी के द्वारा फसल चराने को लेकर है।सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटाड़ इलाज के लिए पहुंचाया गया। घायलों में एक पक्ष के दुखी यादव,मीना देवी और राधिका कुमारी है ।जबकि दूसरे पक्ष के श्रीपति देवी, उदित यादव और मनोहर यादव शामिल है।