गौनहा: गौनाहा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व मगुराहा के जंगल के किनारे नया टोला गांव के समीप बम फटने से एक महिला जख्मी
गौनाहा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व मगुराहा के जंगल के किनारे नया टोला गांव के समीप बम फटने से एक महिला जख्मी हो गई। घायल महिला की पहचान नागेश्वर महतो की 65 वर्षीय पत्नी मुनरी देवी के रूप में किया गया है। जो खेत में काम करने गई हुई थी। वही किसी ने जंगली जानवर का शिकार करने के लिए बम लगाया था और वह बिस्फोट कर गया, जिससे महिला घायल हो गई।