गौनहा: गौनाहा प्रखंड में सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध में मालें कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
गौनाहा प्रखंड मे सरकार की गलत नीतियों के विरोध में भाकपा मालें कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल जी यादव ने किया। वहीं संचालन नंदकिशोर महतो ने किया। सभा को संबोधित करते हुए लालजी यादव ने मोदी सरकार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सांप्रदायिकता, बढ़ते पूंजी पत्तियों के मुनाफे, निजीकरण आदि का मुद्दा उठाया।