बास्तानार: ग्राम पंचायत बिंता में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने ₹1148.52 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आम जनता को बेहतर सड़क एवं अधोसंरचना उपलब्ध कराने की दिशा में गुरुवार को दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत बिंता में विभिन्न विकास कार्यों का भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।