रुदौली: रुदौली तहसील में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 के विरोध में किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
खबर रुदौली तहसील प्रांगण की है, जहां रुदौली बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में समस्त अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 के विरोध में धरना प्रदर्शन किया, दोपहर तक चले धरना प्रदर्शन में बार अध्यक्ष गोरखनाथ तिवारी सहित ने धरना प्रदर्शन कर रुदौली एसडीएम प्रवीण यादव को ज्ञापन सौंपा, इस दौरान तहसीलदार राजेश वर्मा भी मौजूद रहे ।