रुदौली: भैसौली गांव में बिना सर्वे के सूखे पेड़ों के कटान की थमाई गई परमिट, काटे गए महुआ और आम के हरे पेड़
खबर मवई थाना क्षेत्र के खरगी पुरवा के मजरे भैसौली गांव की है, गांव में बिना सर्वे किया ही महुआ और आम के हरे पेड़ों को काटने की परमिट दे दी गई, वही गुरुवार की शाम 5:22 पर ग्रामीणों ने कटे पेड़ की फोटो खींचकर स्थानीय पुलिस को बुला लिया, पुलिस की जांच के दौरान वन विभाग की पोल खुल गई, वही वन रेंजर जेपी गुप्ता ने बताया कि सूखे पेड़ की परमिट बनती है ।