किशनगंज पुलिस द्वारा बिशनपुर थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय व्यक्ति रिजवान आलम की हत्या कांड का किया गया सफल उद्भेदन। पत्नी ही निकली पति की कातिल, पत्नी ने अपने सहयोगी अनवर के साथ मिलकर किया पति की हत्या।
पत्नी अपने सहयोगी अनवर के साथ योजनाबद्ध तरीके से शातिराना अंदाज मे घटना का अंजाम देकर, चोरी का रूप देने का किया गया कोशिश। अनवर के एक फोन कॉल एवं तकनीकी अनुसंधान ने हत्या का राज का किया पर्दाफाश ।
हत्या कांड के अभियुक्त डेजी परवीन और अनवर हुसैन को किया गया गिरफ्तार। हत्या मे इस्तेमाल लोहे के रड को नदी से एवं मोबाईल फोन को मोहल्ला के बॉस-बाड़ी में जमीन के अन्दर से किया गया बरामद।
#kishanganjbihar #KishanganjPolice #BiharPolice
Dighalbank, Kishanganj | Jul 6, 2026