फोटो कंट्रोवर्सी!
- भाजपा के फ्लेक्स बोर्ड से सीएम की फोटो गायब
रेवाड़ी।
भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के रेवाड़ी दौरे को लेकर शहर में लगाए गए बड़े होर्डिंग-बैनर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तस्वीर हटा दी गई। गढ़ी बोलनी रोड पर लगे इन होर्डिंग्स-बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और रेवाड़ी जिले के तीनों विधायकों की तस्वीरें लगी, केवल सीएम नायब सैनी की ही गायब थी।
बताया जा रहा है कि यह पोस्टर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की ओर से लगवाए गए । हालांकि, जिस उद्देश्य से यह बैनर लगाए गए थे, वह कार्यक्रम तीन दिन पहले हो चुका है। मगर, लोगों ने सड़कों पर अभी तक लगे इन होर्डिंग्स-बैनर को नोटिस कर भाजपा संगठन तक मामला पहुंचाया है। इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। लोग कहते सुना रहे हैं कि पहले इस तरह की कंट्रोवर्सी कांग्रेस में देखी जाती थी लेकिन अब भाजपा में भी शुरू हो गई है।
उधर, जब इस मामले में रेवाड़ी जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली का कहना है कि यह फ्लेक्स प्रिटिंग वाले की गलती है। उन्होंने पूरी तरह से वैरिफाई करके होर्डिंग बनाने वाले को डिजाइन भेजा था लेकिन पता नहीं यह कैसे हो गया वहीं विरोधियों को यह बात हज़म नहीं हो रही!
Sirsa, Sirsa | Oct 1, 2026