कासगंज: हजारा नहर में उतराता मिला युवक का शव, पुलिस ने नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सदर कोतवाली क्षेत्र की हजारा नहर पुल के समीप एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को हजारा नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव मारुकपुर निवासी 40 वर्षीय सौदान सिंह पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई। बताया गया कि सौदान सिंह कल शाम से लापता थे।