Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

देहरादून और इन दो जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हाई अलर्ट मोड पर प्रशासन मौसम अपडेट : मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि देहरादून में आज 5 अगस्त को सुबह से मारी बारिश के दौर चलते रहे। मौसम विभाग ने रात को भी जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 6 अगस्त को भी भारी से बहुत भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित विभागों और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। ऑरेंज अलर्ट के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक रहेगी, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य एजेंसियों को मार्ग बाधित होने पर तत्काल यातायात बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निकायों को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें। #Dehradun #WeatherAlert #OrangeAlert #HeavyRain #Uttarakhand #RainAlert #DisasterManagement #Monsoon #StaySafe #पहाड़समाचार

Dehradun, Dehradun | Aug 5, 2026

MORE NEWS

उत्तरकाशी के भटवाड़ी चढ़ेती मार्ग पर उस समय लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जब एक ओवरलोडेड ट्रक सड़क के बीचों-बीच अचानक फंस गया। पहाड़ी और संकरा रास्ता होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी (CO) जनक पंवार के कुशल निर्देशन में पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फंसे हुए ट्रक को सुरक्षित हटाने और मार्ग को सुचारू करने के लिए क्रेन और जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। पुलिस प्रशासन लगातार यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

उत्तरकाशी के भटवाड़ी चढ़ेती मार्ग पर उस समय लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जब एक ओवरलोडेड ट्रक सड़क के बीचों-बीच अचानक फंस गया। पहाड़ी और संकरा रास्ता होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी (CO) जनक पंवार के कुशल निर्देशन में पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फंसे हुए ट्रक को सुरक्षित हटाने और मार्ग को सुचारू करने के लिए क्रेन और जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। पुलिस प्रशासन लगातार यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

Dehradun, Dehradun | Aug 5, 2026