बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला पर कार चालक ने गाय को मारी टक्कर, गाय गंभीर रूप से हुई घायल
बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला पर एक कार चालक के द्वारा तेज रफ्तार में गाय को टक्कर मार दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक जो कि बल्देवगढ़ से छतरपुर की ओर जा रहा था। तभी बम्होरी तिगैला पर एक गाय को टक्कर मार दी। जिसमें गाय घायल हो गई।मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे जहां पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार चालक को पकड़ कर गाय का इलाज कराने की बात कही।