बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का ग्वाल सागर तालाब में विसर्जन किया गया
बल्देवगढ़ नगर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का ग्वाल सागर तालाब में विसर्जन किया गया।समस्त हिंदू उत्सव कमेटी के लोगों के द्वारा जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी।उक्त समस्त गणेश प्रतिमाओं का आज धूमधाम के साथ किले के अंदर राजघाट पर ग्वाल सागर तालाब में विसर्जन किया।जिसमें पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे।