बल्देवगढ़: गनेशपुरा तालाब से चोरी से मछली पकड़ने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग, मत्स्य उद्योग समिति के लोगों ने की शिकायत
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत करुआ मत्स्य उद्योग सहकारी समिति गनेशपुरा के लोगों ने थाना में पहुंचकर पुलिस को बताया कि गांव की ही गोबन्दी पुत्र प्यारेलाल रैकवार के द्वारा तालाब से चोरी से मछलियां पकड़ी जा रही हैं।एवं बाहरी लोगों कोबेच देता है।साथ ही मना करने पर गाली गलौज एवं मारपीट करने के लिए उतारू हो जाता है।उक्त व्यक्ति पर कार्यवाही करने के लिए पुलिस से मांग की।