बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर में मुस्लिम समुदाय ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर निकाला जुलूस
बल्देवगढ़ नगर में आज दोपहर 2:00 बजे से मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विशाल जुलूस निकाला गया।जिसमें पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। यह जुलूस पठानी मोहल्ला जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर बम्होरी तिगैला तक निकाला गया।इसके बाद पुनः वापिस होकर मुख्य बाजार,बस स्टैंड एवं किला परिसर में कपूर साहब बाबा की दरगाह में समापन किया गया।