बल्देवगढ़: स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत बल्देवगढ़ बस स्टैंड पर अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सफाई की गई
बल्देवगढ़ मुख्य बस स्टैंड पर स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने बस स्टैंड पर फैले कचरे को झाड़ू लगाकर साफ किया।और समस्त नगर वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।मौके पर एसडीएम श्रीमती भारती देवी मिश्रा,तहसीलदार अरविंद यादव,नगर परिषद सीएमओ अरविंद तिवारी एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि शामिल हुए।