बल्देवगढ़: भेलसी के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, डायल-100 की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
भेलसी के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे डायल 100 की मदद से बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।घायल छोटू पुत्र सोवरन यादव निवासी ग्राम सागोनी जो कि खरगापुर की ओर से टीकमगढ़ की ओर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन चालक के द्वारा उसे टक्कर मार दी।