धरहरा: धरहरा में 10 दिवसीय राज मिस्त्री प्रशिक्षण शुरू, भूकंपरोधी निर्माण तकनीकों की दी जा रही जानकारी
धरहरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय भूकंपरोधी भवन निर्माण को लेकर 10 दिवसीय राज मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा “सुरक्षित बने हर गांव-शहर” अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड के चयनित 30 राज मिस्त्रियों को आधुनिक एवं सुरक्षित भवन निर्माण की तकनीको