मिहोना: भयपुरा मोड़ पर अशोक लीलैंड ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल, मामला दर्ज
Mihona, Bhind | May 15, 2026 भयपुरा मोड़ के पास पर कल्याणपुरा के पास 14 मई को लगभग 8:30 बजे अशोक लीलैंड वाहन नंबर एमपी 07 जीए 8673 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों को गंभीर चोटें आईं।पुलिस ने फरियादी मेवाराम जाटव निवासी कल्याणपुरा की शिकायत पर शुक्रवार को लगभग 4:00 बजे मामला दर्ज कर जांच में लिया है।