महरौनी: खजूरिया निवासी खनन माफिया द्वारा किए जा रहे अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही की जानकारी खान अधिकारी ने दी
रविवार शाम करीबन 4:00 बजे जिला खान अधिकारी अमितोष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम खजुरिया निवासी एक खनन माफिया द्वारा ग्राम खितवास क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अवैध खनन का कार्य किया जा रहा था।उक्त के संबंध में मौके पर पहुंची खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध रूप से खनन कर रहे वाहनों पर कार्यवाही करते हुए खनिज माफिया के खिलाफ FIR के निर्देश दिए गए हैं।