चूरू: ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान‘ को लेकर कलेक्ट्रेट में मीटिंग, मुख्य सचिव सुधांश पंत वीसी के जरिए जुड़े
Churu, Churu | Nov 6, 2024 चूरू कलेक्ट्रेट के वीसी सभागार में बुधवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लेकर मीटिंग हुई। इस दौरान मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने वीसी के जरिए जुड़कर जरूरी निर्देश दिए। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक में अभियान को लेकर समुचित दिशा- निर्देश दिए।