विदिशा: नर्मदा बस्ती मुखर्जी नगर में विजयादशमी पर आरएसएस स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा से स्वागत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नर्मदा बस्ती द्वारा विजयादशमी पर पथ संचलन निकाला गया। सुबह 8:30 बजे मुखर्जी नगर स्थित भगतसिंह पार्क में एकत्रीकरण हुआ। प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख कृपाण सिंह ने स्वयंसेवकों को संघ कार्य, अनुशासन और राष्ट्र सेवा पर बौद्धिक दिया। मंच पर जिला सह संघचालक रामकिशोर अग्रवाल और मुख्य अतिथि सुनील पलोड उपस्थित रहे। इसके बाद निकला पथ संचलन।