गुठनी: गुठनी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से दो वारंटी व एक शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Guthani, Siwan | Mar 29, 2024 गुठनी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से दो वारंटी व एक शराबी को गिरफ्तार कर सिवान जेल भेज दिया।इस सबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पहचान गड़ेरिया गांव निवासी दीनानाथ भगत व पिपरपाती गांव निवासी जितेंद्र यादव एवं शराबी की पहचान गुठनी गांव निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है।