गुठनी: गुठनी नगर पंचायत में 20 ग्राम स्मैक के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Guthani, Siwan | Mar 25, 2024 गुठनी नगर पंचायत में गुठनी थाना की पुलिस ने छापेमारी कर 20 ग्राम स्मैक के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पति पत्नी की पहचान गुठनी नगर पंचायत निवासी रामधार राम एवं आशा देवी के रूप में हुई है। वहीं दोनो को सिवान जेल भेज दिया है।