जहानाबाद जिले के पुनीत बीघा गांव निवासी भारतीय सेना के जवान अवधेश कुमार का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।
Jehanabad, Jehanabad | Jul 2, 2026