पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत गंगा सागर पोखर में आज छठ घाट का निरीक्षण करने बिहार विधान परिषद सदस्य (MLC) अनिल ठाकुर पहुंचे।
इस दौरान उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार, अंचल अधिकारी सबीहूल हसन एवं थाना अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान छठ घाट की व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जायजा लिया गया।
छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण किया गया, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जय छठी मैया! 🙏🌅 #chathpuja