करेली: नरसिंहपुर जिले में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, बरमान से तेंदूखेड़ा का संपर्क टूटा
बुधवार करीब 1:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले में मंगलवार देर रात्रि से लगातार बारिश का दौर जारी है लगातार बारिश होने के चलते नदी नाले उफान पर आ गए हैं वही डोभी और इमझिरा के पुलो के ऊपर पानी होने की वजह से बरमान से तेंदूखेड़ा का संपर्क टूट गया है