पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र के पीपल्दा गांव में देर रात सामाजिक कार्यक्रम में हुई चाकूबाजी 2 घायल पुलिस जांच में जुटी
Pipalda, Kota | Apr 28, 2024 इटावा थाना क्षेत्र के पीपल्दा गांव में शनिवार रात्रि को सामाजिक कार्यकम में हुए झगड़े में हुई चाकूबाजी में 2 युवक घायल हो गए।जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटावा लाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया है। बताया जाता है कि विक्की सुमन पर आपसी विवाद में चाकू से हमला किया गया उसको बचाने आये रोहित सुमन पर भी चाकू से वार किया गया।