पीपलदा: बूढादीत क्षेत्र के झाड़ गांव में भूसे की भरी ट्रेक्टर ट्रोली नहर किनारे पलटने से युवक की दब कर मौत पुलिस ने करवाया PM
Pipalda, Kota | Apr 25, 2024 जिले के बूढ़ादीत थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत हो गई।युवक अनिल कुमार झाड़गांव की झोपड़ियां,सांड गांव का निवासी था।आज दोपहर 3:30 बजे करीब भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर गांव में जा रहा था।इसी दौरान झाड़गांव के पास छतरी के सामने नहर किनारे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी मार गई। हादसे में अनिल ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गया।