पीपलदा: अयाना थाना क्षेत्र में खराब रास्ते के चलते छत्रपुरा गांव में गेहूं से भरी ट्रॉली पलटी बड़ा हादसा टला
Pipalda, Kota | Apr 27, 2024 अयाना क्षेत्र के छत्रपुरा गांव में आज खराब रास्तो के चलते एक ट्रेक्टर की ट्रोली पलटने से किसान का गेंहू बह गया। बिरधीलाल मीणा ट्रेक्टर ट्रोली से गेहूं लेकर जा रहा था कि अचानक ट्रोली पलट गई।यह तो गनीमत रही कि ट्राली में कोई व्यक्ति मौजूद नही थे। आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप मीणा ने बताया कि छत्रपुरा गांव में रास्ते की समस्याओं को लेकर प्रशासन को अवगत करवाया।