शिवपुरी नगर: देवर पर जानलेवा हमले और बेटियों को बेचने की धमकी का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई गुहार
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हीरापुर बडेरा निवासी श्रीमती कमलेश जाटव ने आज सोमवार दोपहर 2बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अपने देवर मुकेश जाटव और इमरत जाटव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, मुकेश ने उसकी बेटी की सगाई के नाम पर 60 हजार रुपये लिए थे, जिसकी जानकारी मिलने पर उसने सगाई तोड़ दी थी।