बांसवाड़ा: शहर के गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल किया गया
बांसवाड़ा शहर के गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय में बुधवार शाम 5:15 बजे आपातकालीन स्थिति से निपटने के उद्देश्य से मॉकड्रिल आयोजित की गई। मॉकड्रिल में कॉलेज परिसर में बम धमाके और आगजनी की घटना को दर्शाया गया, जिसमें पांच लोगों के घायल होने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। धमाके के बाद सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।