बांसवाड़ा: देवलीया गांव में घर पर बल्ब लगाते समय युवती को हाथ पर लगा करंट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के देवलीया गांव में मंगलवार शाम 7:45 बजे घर पर बल्ब लगाने के दौरान युवती को हाथ पर लगा करंट, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद मंगलवार रात 9:30 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि रोशनी पुत्री सोमा निवासी देवलीया का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।