बांसवाड़ा: बांसवाड़ा शहर के कागदी पिकअप बांध पर सिविल डिफेंस की मॉकड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया
बांसवाड़ा शहर स्थित कागदी पिकअप बांध पर मंगलवार दोपहर 3:30 बजे सिविल डिफेंस विभाग द्वारा आपातकालीन मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के तहत डेम पर ब्लास्ट की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन व अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव एवं पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने स्वयं मौके पर पहुंचे।