बांसवाड़ा: घाटोल थाना क्षेत्र के शंकरपुरा गांव में तेज हवा और बारिश से दो मकान गिरे, दो लोग घायल, एमजीएच में उपचार
घाटोल थाना क्षेत्र के शंकरपुरा गांव में मंगलवार शाम 7 बजे तेज हवा अंधड़ और बारिश के कारण दो मकान गिरे दो लोगों को लगी चोट, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद मंगलवार रात 9:15 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि कचरी पत्नी भुरा और थानु पुत्र नगा निवासी शंकरपुरा दोनों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।