बड़ौत: लूम में पुरानी रंजिश और DJ की आवाज कम करने को लेकर 2 पक्षों में लाठी-डंडे चले, 2 महिलाएं सहित 6 घायल
Baraut, Bagpat | Jun 30, 2025 लूम्ब गांव में रविवार रात करीब 9 बजे पंकज पुत्र प्रेमपाल अपने परिवार के साथ घर पर बच्चे का जन्म दिन पर घर में ही म्यूजिक बजा रहे थे, तो पड़ोसी शिवम् पुत्र अरविंद ने इसका विरोध किया। जिसमें दोनों पक्षों ने धारदार हथियार, लाठी-डंडों व ईटों हमला बोल दिया। जिसमें एक पक्ष के पंकज, दीपक व महिला सरमिष्ठा, बबीता और दूसरे पक्ष के शिवम व रितिक घायल हो गए।