गुन्नौर: गांव रुस्तमपुर पीपलवाला निवासी युवक का शव जंगल में पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला
धनारी थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाला निवासी गोपाल अपने खेत पर जाने की कहकर घर से निकले था। शनिवार सुबह शाम करीब 10 बजे गोपाल का शव जंगल में पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। युवक का शव लटका हुआ मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।