कानपुर: गोविंद नगर में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
गोविंद नगर में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे ट्रक चालक को पब्लिक ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने जानकारी दी ट्रक को कब्जे में लिया गया है, चालक हिरासत में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।