कैराना: भूरा रजवाहे की पटरी पर बंद पड़ी फैक्ट्री के निकट से बाइक चोरी, केस दर्ज
Kairana, Shamli | Oct 18, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी नौशाद की बाइक चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे वह कंडेला फैक्ट्री में मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहा था। भूरा रजवाहे की पटरी पर बंद पड़ी फैक्ट्री के पास बाइक खड़ी कर वह शौच करने लगा। इसी दौरान बाइक चोरी कर ली गई।