नगर पंचायत बारुण के वार्ड-5 में नाली ढक्कन सहित पीसीसी पथ निर्माण का हुआ शिलान्यास, चेयरमैन इंदु देवी ने किया शुभारंभ।
#aaptaknewspoint1 #BiharNews #aurangabad #nagarpanchyatbarun
बारुण। नगर पंचायत बारुण के वार्ड नंबर-5 में विकास कार्य को गति देते हुए शिवनंदन सिंह के घर से महावीर सिंह, डॉ. नीलम क्लीनिक होते हुए सुरेश चौधरी के घर तक नाली ढक्कन सहित पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
योजना का शिलान्यास नगर पंचायत बारुण की चेयरमैन इंदु देवी एवं वार्ड नंबर-5 की पार्षद आयुषी कुमारी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नितेश कुमार, उपचेयरमैन सरोज यादव सहित वार्ड के स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बताया गया कि इस सड़क के निर्माण के साथ नाली को भी ढक्कन से कवर किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ नाली से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
शिलान्यास के अवसर पर मौजूद स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की इस पहल का स्वागत किया और निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा कराने की उम्मीद जताई। नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।