Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

बाल खींच-खींचकर घसीट-घसीट कर मारा, हमारी कोई सुनवाई नहीं महापौर अर्चना वर्मा से मिलीं पैरामेडिकल छात्राएं, न्याय दिलाने की लगाई गुहार शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्राओं के साथ मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में दो दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से नाराज छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय और मदद की गुहार लगाई है। वहीं, रविवार को छात्राएं भाजपा महापौर अर्चना वर्मा से भी मिलीं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस रूम में मामूली विवाद के बाद कुछ दबंगों ने घुसकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान बाल पकड़कर घसीटा गया और डायलिसिस रूम में तोड़फोड़ भी की गई। छात्राओं का कहना है कि घटना की शिकायत दो दिन पहले पुलिस को दी गई थी, लेकिन अभी तक न मुकदमा दर्ज हुआ और न ही किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।महापौर अर्चना वर्मा से मुलाकात के दौरान पीड़िता की बहन ने कहा,उन्होंने मेरी बहन को बाल खींच-खींचकर घसीट-घसीट कर मारा। जब मैंने विरोध किया तो मुझे भी पीटा। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, हमें न्याय चाहिए।छात्राओं का आरोप है कि आरोपी लगातार उन्हें और उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने मेडिकल कॉलेज जाना भी छोड़ दिया है। उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।महापौर अर्चना वर्मा ने छात्राओं को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। वहीं, सीओ सिटी देवव्रत बाजपेयी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रकरण की जांच चल रही है। पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। MYogiAdityanath

MORE NEWS

मेरे साथ बदसलूकी हुई, वीडियो बनाया और डायलिसिस की नीडिल निकाल दी : मरीज का आरोप

भाजपा विधायक से रिश्तेदारी से किया इनकार, बोलीं- गलत होकर भी छात्राओं का साथ दिया जा रहा, मेरी कोई सुनवाई नहीं

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में हुए विवाद में अब मरीज पक्ष भी सामने आ गया है। मरीज ने छात्राओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डायलिसिस के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई। कपड़े बदलते समय उनका वीडियो बनाया गया और विरोध करने पर थप्पड़ मारकर डायलिसिस की नीडिल निकाल दी गई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। मरीज ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले छह माह से डायलिसिस के दौरान उनसे अतिरिक्त पैसे मांगे जा रहे थे। भाजपा विधायक से रिश्तेदारी की चर्चाओं पर उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा कि उनका विधायक से कोई पारिवारिक संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित विधायक उनके क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्होंने उनका नाम ले लिया था, लेकिन विधायक ने उनकी कोई मदद नहीं की। मरीज का कहना है कि गलत होने के बावजूद छात्राओं का पक्ष लिया जा रहा है,जबकि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने संबंधित छात्राओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि 19 जुलाई को दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

मेरे साथ बदसलूकी हुई, वीडियो बनाया और डायलिसिस की नीडिल निकाल दी : मरीज का आरोप भाजपा विधायक से रिश्तेदारी से किया इनकार, बोलीं- गलत होकर भी छात्राओं का साथ दिया जा रहा, मेरी कोई सुनवाई नहीं शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में हुए विवाद में अब मरीज पक्ष भी सामने आ गया है। मरीज ने छात्राओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डायलिसिस के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई। कपड़े बदलते समय उनका वीडियो बनाया गया और विरोध करने पर थप्पड़ मारकर डायलिसिस की नीडिल निकाल दी गई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। मरीज ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले छह माह से डायलिसिस के दौरान उनसे अतिरिक्त पैसे मांगे जा रहे थे। भाजपा विधायक से रिश्तेदारी की चर्चाओं पर उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा कि उनका विधायक से कोई पारिवारिक संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित विधायक उनके क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्होंने उनका नाम ले लिया था, लेकिन विधायक ने उनकी कोई मदद नहीं की। मरीज का कहना है कि गलत होने के बावजूद छात्राओं का पक्ष लिया जा रहा है,जबकि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने संबंधित छात्राओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि 19 जुलाई को दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 20, 2026

*शाहजहांपुर में 2 बाइकों की टक्कर, युवक की मौत:* पत्नी-बेटा समेत 3 घायल, साले के जन्मदिन में शामिल होकर फर्रुखाबाद लौट रहे थे घर 
https://dainik.bhaskar.com/lNEpgDSrV4b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D

*शाहजहांपुर में 2 बाइकों की टक्कर, युवक की मौत:* पत्नी-बेटा समेत 3 घायल, साले के जन्मदिन में शामिल होकर फर्रुखाबाद लौट रहे थे घर https://dainik.bhaskar.com/lNEpgDSrV4b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 20, 2026

*शाहजहांपुर में तमंचा लहराकर युवक ने दी गोली मारने की धमकी:* बोला-जेल जाकर छूट जाऊंगा, बेदखल हूं, वीडियो देख पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी की पहचान सचिन शर्मा के रूप में हुई है, निगोही पुलिस ने की कार्रवाई 
https://dainik.bhaskar.com/lNaOnDJQU4b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D

*शाहजहांपुर में तमंचा लहराकर युवक ने दी गोली मारने की धमकी:* बोला-जेल जाकर छूट जाऊंगा, बेदखल हूं, वीडियो देख पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी की पहचान सचिन शर्मा के रूप में हुई है, निगोही पुलिस ने की कार्रवाई https://dainik.bhaskar.com/lNaOnDJQU4b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 20, 2026