जमुई: नारडीह गांव के पास बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पांच यात्री हुए घायल
Jamui, Jamui | Jul 3, 2026 जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर नारडीह गांव के पास शुक्रवार 1 बजे के करीब को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और टाउन थाना पुलिस की मदद से निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।