सिमडेगा: मंडल कारा में विधिक जागरूकता शिविर, बंदियों को मिली कानूनी अधिकारों की जानकारी
सिमडेगा। रविवार सुबह 10 बजे मंडल कारा परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें बंदियों को कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, जमानत प्रक्रिया व उच्च न्यायालय में अपील से संबंधित जानकारी दी गई।